तीसरे दिन हुआ किसान भगवान सिंह का अंतिम संस्कार, प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बहेड़ी के पचपेड़ा गांव में जमीन विवाद के बीच जान गंवाने वाले किसान भगवान सिंह का आखिरकार तीसरे दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रशासन के साथ लंबी बातचीत के बाद परिजनों, सिख संगठनों और किसान संगठनों ने अंतिम विदाई देने पर सहमति जताई। प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय मांगा है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

फोटो में किसान भगवान सिंह

दरअसल, 12 एकड़ जमीन के विवाद के बाद भगवान सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजा देने, प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह की गिरफ्तारी और विवादित जमीन वापस दिलाने की मांग उठाई थी। मांगें पूरी होने तक परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। इसके चलते तीन दिन तक पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के इंतजार में रखा रहा।

मामले में प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। भगवान सिंह के तीन पन्नों के सुसाइड नोट में भी कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

रविवार को सुखदेव सिंह नामधारी की मौजूदगी में प्रशासन, परिजनों और किसान व सिख संगठनों के बीच बातचीत हुई। सहमति बनने के बाद भगवान सिंह का सिख रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। संगठनों ने साफ किया है कि 10 दिन में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज