अखिलेश पर भूपेंद्र चौधरी का तंज, बोले- चुनाव आते ही घर से निकलते हैं सीजनल नेता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव लंबे समय बाद घर से निकलकर गोरखपुर पहुंचे हैं। जनता उनसे उनके 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। उन्होंने अखिलेश पर चुनाव के समय सक्रिय होने और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सपा का एजेंडा नकारात्मक राजनीति तक सीमित है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश विरोधी एजेंडे का हिस्सा बनते हैं और कांग्रेस जाति, भाषा व धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम करती है। सोनिया गांधी की हाल में आई किताब पर भी उन्होंने सवाल उठाए। चौधरी ने कहा कि किताब में तथ्यों को छिपाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई है।आजम खान के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामले किसी की धार्मिक पहचान या विश्वविद्यालय बनाने की वजह से नहीं, बल्कि कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े हैं। सभी मामले न्यायालय के अधीन हैं और सरकार अदालत के आदेशों का पालन करेगी।

एक देश, एक चुनाव की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी कामकाज प्रभावित होता है और समय व धन की बर्बादी होती है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े नारों को उन्होंने आस्था और परंपरा का विषय बताया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment