बरेली।
फोन कॉल से लेकर सोशल मीडिया तक उमेश कठेरिया को शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। समर्थकों ने इसे उनके संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों को मिली अहम जिम्मेदारी के रूप में बताया।
जिम्मेदारी मिलने के बाद उमेश कठेरिया ने पार्टी संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। जिस तरह पहले पार्टी हित और सामाजिक कार्यों को पूरी ईमानदारी से करते रहे हैं, उसी तरह आगे भी संगठन और समाज के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।
उनका कहना है कि समाज से जुड़े मुद्दों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में भी उत्साह बढ़ा है।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज
उमेश कठेरिया को तीसरी बार आयोग में जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों और स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के बीच अपनी पहुंच और संवाद को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में कठेरिया को मिली जिम्मेदारी को भी देखा जा रहा है। फिलहाल, नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह है और वे इसे संगठन की ओर से उमेश कठेरिया पर जताए गए भरोसे के तौर पर देख रहे हैं।




