दीपक यादव फिर बने समाजवादी युवजन सभा के बरेली महानगर अध्यक्ष

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। समाजवादी युवजन सभा के बरेली महानगर अध्यक्ष पद पर दीपक यादव की दोबारा नियुक्ति की गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति के बाद युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने दीपक यादव को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

इज्जतनगर निवासी दीपक यादव इससे पहले भी समाजवादी युवजन सभा के बरेली महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। कुछ माह पहले युवजन सभा की महानगर कमेटी को प्रदेश स्तर से भंग कर दिया गया था। अब संगठन में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करते हुए दीपक यादव को एक बार फिर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में दीपक यादव से संगठन को महानगर स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी युवजन सभा से जोड़ने की अपेक्षा की गई है। उन्हें पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को युवाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार दीपक यादव को 15 दिनों के भीतर महानगर कमेटी का गठन कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करना होगा। कमेटी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों का समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य होना भी अनिवार्य किया गया है।

दीपक यादव के दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महासचिव पंडित दीपक शर्मा समेत पार्टी और युवजन सभा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महानगर में युवजन सभा की गतिविधियां और तेज होंगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment