बानखाने के राजा की भक्ति में रंगेगा शहर, 19 सितंबर को महाआरती और रात्रि जागरण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बानखाना कांवड़ सेवा समिति के गणेश महोत्सव में अब आयोजन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बानखाने के राजा के 16वें गणेश महोत्सव के तहत 19 सितंबर की रात भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महाआरती, फूलों की होली और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में सराबोर रहेंगे। आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

सोर्स। न्यूज वोक्स

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशील शर्मा (गब्बर) ने प्रेसवार्ता में बताया कि 19 सितंबर को रात आठ बजे महाआरती होगी। इसके बाद फूलों की होली और विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्ण रात्रि जागरण भी आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अनिल सक्सेना एडवोकेट के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

20 सितंबर को शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी विसर्जन यात्रा

महोत्सव के समापन पर 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बानखाना सद्भावना पुलिस चौकी से शुरू होकर कोहाड़ापीर, महादेव पुल, कोतवाली, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला और चौपला होते हुए रामगंगा पहुंचेगी। यहां गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।

समिति पदाधिकारियों के मुताबिक विसर्जन यात्रा और अंतिम कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में प्रवेश वर्मा एडवोकेट, सोनी सक्सेना, अनुज कश्यप, अमन शर्मा, आकाश कनौजिया, अभय प्रजापति, विकास, आलोक, विनीत मौर्य और अनमोल समेत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज