बरेली। बरेली में हनी-बेस्ड वाइन के क्षेत्र में एक नया रिटेल वेंचर की आज से शुरुआत हुई है । यह वेंचर पीलीभीत बाईपास स्थित 100 फीटा रोड पर ‘MAEVE MEAD WINE SHOP के नाम से जाना जाएगा। इसका आज गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भव्य उद्घाटन किया गया। यहां प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेड हनी-बेस्ड वाइन की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

आयोजकों के अनुसार शॉप पर ग्लूटेन-फ्री और शहद आधारित वाइन का कलेक्शन रखा गया है। इन उत्पादों को प्राकृतिक फलों के साथ तैयार किया है। उपलब्ध रेंज में शहतूत, आम, केला और जामुन जैसे फलों से तैयार उत्पाद शामिल हैं।

आयोजकों का कहना है कि इस वेंचर के जरिए बरेली के ग्राहकों को हनी-बेस्ड वाइन की विभिन्न किस्मों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। उनका दावा है कि फलों और शहद से तैयार इन उत्पादों में प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।
उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि कार्तिकेय पटेल (Socialist), माधवेन्द्र देव सिंह (MD) और वी-5 लाइसेंस होल्डर आलोक वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शॉप की सुविधाओं और उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।MAEVE MEAD WINE SHOP के शुरू होने से बरेली में हनी-बेस्ड वाइन के एक नए रिटेल विकल्प की शुरुआत हुई है। शॉप पर उपलब्ध उत्पादों की बिक्री उत्तर प्रदेश के आबकारी नियमों और निर्धारित आयु सीमा के तहत ही की जाएगी।
आयोजकों के मुताबिक, प्राकृतिक शहद और फलों से तैयार वाइन की विभिन्न किस्मों को इस नए रिटेल वेंचर की प्रमुख विशेषता के रूप में पेश किया गया है।



