दरगाह नासिर मियां के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी का इंतकाल, अकीदतमंदों में गम की लहर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। दरगाह हजरत नासिर मियां रहमतुल्लाह अलैह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी का शुक्रवार सुबह बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। उनके विसाल की खबर मिलते ही बरेली में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में मुरीद, अकीदतमंद और शहर के लोग दरगाह परिसर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।

सोर्स। पम्मी वारसी

दरगाह नासिर मियां से जुड़े ख्वाजा सलमान अहमद नासरी ने बताया कि हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पहुंचने लगे।

परिजनों के मुताबिक, उनकी नमाज-ए-जनाजा शुक्रवार को बाद नमाज-ए-ईशा अदा की जाएगी। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित दरगाह नासिर मियां परिसर में ही उन्हें पूरे अकीदत और एहतराम के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी के इंतकाल पर सामाजिक, धार्मिक और दीनी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है। लोगों ने उनके निधन को दरगाह और अकीदतमंदों के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हजरत सुल्तान मियां जैसी अजीम और रूहानी शख्सियत का दुनिया से रुखसत होना हम सभी के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment