कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली प्रशासन का नया मॉडल, नवाबगंज में बना ‘कांवड़ विलेज’; एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के लिए बरेली प्रशासन ने नवाबगंज में एक नई पहल की है। उप मंडी परिसर में विकसित किए गए ‘कांवड़ विलेज’ का शुभारंभ रविवार को विधायक डॉ. एम.पी. आर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। इस विशेष परिसर का उद्देश्य शिवभक्तों को यात्रा के दौरान एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पूरे कांवड़ विलेज का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

सोर्स। बरेली प्रशासन

 

कांवड़ विलेज में स्वागत द्वार, विश्राम स्थल, पूजा स्थल, कांवड़ स्टैंड, पंचकर्म सुविधा, फलाहार, भंडारा, सेल्फी प्वाइंट और पुष्प वर्षा द्वार जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसा वातावरण मिलेगा, जिससे उन्हें घर जैसी सुविधा और सहजता का अनुभव हो।
सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी रहेगी।

 

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने डेलापीर मंडी परिसर स्थित श्री बाबा गोपेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया और मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवाबगंज सचिन यादव, मंडी सचिव संतोष कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू की गई इस पहल को प्रशासनिक प्रबंधन का एक अभिनव प्रयास माना जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज