तीसरे दिन मिला नाले में बहे मासूम प्रीत का शव,परिवार में मचा कोहराम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान नाले में बह गए 8 वर्षीय दिव्यांग बालक प्रीत का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। नगर पालिका, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पिछले तीन दिनों से लगातार राहत एवं खोज अभियान चला रही थी। गुरुवार को शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया।

फोटो सोर्स। प्रदीप सक्सेना

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह लगातार अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को हर संभव प्रयास करते हुए बच्चे की तलाश तेज करने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका चेयरमैन आबिद अली भी लगातार मौके पर मौजूद रहे और अभियान की निगरानी करते रहे। उन्होंने बच्चे की तलाश में मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

मंगलवार को आंवला के मोहल्ला खेड़ा में तेज बारिश के दौरान नंदराम प्रजापति का 8 वर्षीय दिव्यांग बेटा प्रीत नाले के तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद नगर पालिका, एसडीआरएफ, पीएसी, अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने नाले, झाड़ियों और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि खोज अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र का एक विशेष नक्शा तैयार किया गया था। इसी योजना के अनुसार संभावित स्थानों पर तलाश की गई और आखिरकार तीसरे दिन बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अपनी तैयारी कर ली है। इकलौते बेटे का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा दुख और शोक का माहौल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज