नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौत, डिजिटल सबूत खंगाल रही पुलिस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गैर समुदाय के युवकों के साथ कैफे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किशोरी गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। इसके बाद उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

क्राइम इमेज : एआई

परिजनों के अनुसार नाबालिग  की पहचान युवकों से महिला डॉक्टर के क्लिनिक के दौरान हुई थी। आरोप है कि युवक उसे शहर के एक कैफे में लेकर गया, जहां युवको और नाबालिग का वीडियो किसी ने बना लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिवार का कहना है कि वीडियो सार्वजनिक होने के बाद किशोरी बेहद परेशान रहने लगी थी। उन्होंने वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस उस युवक से भी पूछताछ कर रही है, जो घटना से पहले किशोरी के संपर्क में था। साथ ही वीडियो बनाने, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और पूरे मामले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आत्महत्या के कारणों और वायरल वीडियो के बीच संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज