बरेली। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी का जन्मदिन शनिवार को रेंज कार्यालय में सादगी, आत्मीयता और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
केक काटकर उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत रेंज कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा डीआईजी अजय साहनी का अभिनंदन करने से हुई। इसके बाद भारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा अपने सहयोगी पत्रकारों के साथ रेंज कार्यालय पहुंचे। सभी पत्रकारों ने डीआईजी को “हैप्पी बर्थडे सर” कहकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान पत्रकार दीपक सागर, फिरोज खान, राहुल सक्सेना सहित अन्य मीडिया कर्मी मौजूद रहे।जन्मदिन के मौके पर उपस्थित लोगों ने डीआईजी अजय साहनी के नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में बरेली रेंज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।इस अवसर पर बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी डीआईजी अजय साहनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।पूरा आयोजन आत्मीयता और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ, जहां शुभकामनाओं के बीच डीआईजी अजय साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



