जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रतिनिधि, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग का समर्थन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली।

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़ी मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया।

 

फोटो सोर्स। सोशल मीडिया

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास बना रहे। संगठन ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की।

इस अवसर पर एडवोकेट वसी अहमद ने कहा कि देशभर के युवा निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि छात्रों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो असंतोष बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

वसी अहमद ने कहा कि यह मुद्दा केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली मिलनी चाहिए और सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सभी पक्षों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज