अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ‘हरियाली उत्सव’ का समापन, मूक-बधिर विद्यालय में हुआ पौधरोपण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पीडीए परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय ‘हरियाली उत्सव’ का मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। 1 से 7 जुलाई तक चले इस अभियान के अंतिम दिन नॉवल्टी चौराहा स्थित मूक-बधिर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच हमेशा विकास और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रही है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में हरित विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को आज भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हरियाली उत्सव’ उसी सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

सपा प्रवक्ता मोहम्मद साजिद ने कहा कि पीडीए परिवार प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर कदीर अहमद, मुशर्रफ अंसारी, पार्षद सादिक अंसारी, पार्षद सय्यद रेहान अली, पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना, पूर्व पार्षद अंजुम शमीम, पूर्व पार्षद इम्तेयाज अब्बू साहब, पूर्व पार्षद नौशाद कैया, अंजुम नदीम, समरान खान, लाल यार खान, राजा, जितेंद्र मुंडे, पूर्व पार्षद यामीन खान, सलीम खान, मुनीर खान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज