वक्फ बोर्ड पर योगी के बयान से सहमत दिखे मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी, बोले- वक्फ संपत्तियों के उद्देश्य से हुआ समझौता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े मुख्यमंत्री के सभी विचारों से उनकी सहमति नहीं है, लेकिन वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाए गए मुद्दों को वह उचित मानते हैं।

मौलाना रज़वी ने कहा कि वर्षों से वक्फ बोर्ड से जुड़े कुछ पदाधिकारियों पर वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और कथित अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। उनके अनुसार, कई स्थानों पर वक्फ की जमीनों का उपयोग उस उद्देश्य के अनुरूप नहीं हुआ, जिसके लिए उन्हें वक्फ किया गया था।

उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने अपनी संपत्तियां वक्फ इसलिए की थीं ताकि उनकी आय से गरीबों, यतीमों, जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता हो सके। साथ ही इन जमीनों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और मदरसों जैसी जनहित की संस्थाएं विकसित हों। लेकिन समय के साथ इन उद्देश्यों को अपेक्षित रूप से पूरा नहीं किया जा सका।

मौलाना ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग उनके मूल उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। यदि कहीं गड़बड़ी या अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज