30 दिन में  चौपला पुल की रिपेयर कार्य पूरा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। करीब एक महीने से यातायात प्रतिबंध और लंबे डायवर्जन की परेशानी झेल रहे शहरवासियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद चौपला पुल को आम जनता के लिए खोल दिया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विधिवत पूजन-अर्चन कर पुल का शुभारंभ किया और इसे जनता को समर्पित किया।

चौपला पुल के मरम्मत कार्य के लिए 45 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कार्य में तेजी लाते हुए इसे मात्र 30 दिनों में ही पूरा कर लिया गया। पुल के दोबारा शुरू होने से बदायूं रोड, आगरा रोड, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को जाम और लंबे वैकल्पिक मार्गों की समस्या से बड़ी राहत मिली है।

फोटो ।न्यूज वोक्स

शुभारंभ के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की बेहद धीमी प्रगति देखी थी। उस समय मौके पर केवल चार से पांच मजदूर कार्यरत थे, जिससे मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

विधायक ने कहा कि निर्देशों के बाद कार्य में तेजी लाई गई और पुल तय समय से पहले तैयार हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम और ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य में अनावश्यक देरी हुई। उनका कहना था कि यदि शुरू से ही गंभीरता दिखाई जाती तो यह काम दस दिन पहले भी पूरा किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल चौपला पुल के खुलने से यातायात व्यवस्था भी सामान्य होने की उम्मीद है।

शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राज बहादुर सक्सेना, प्रांतीय परिषद सदस्य शिशुपाल कठेरिया, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, मंजीत सिंह नागपाल, हरवंश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर, पार्षद श्याम सिंह चौहान, संतोष कश्यप, रितिका किशोर, चंद्रपाल आर्य, सौरभ कुमार, संजीव रस्तोगी, हरीश बाबू वाल्मीकि, अशोक चौहान, सागर मौर्य, सुभाष वर्मा, हर्षित गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, गोलू सक्सेना, अमन सक्सेना, विशाल सिंह, बिंदु, प्रदीप रोहिल्ला, नीरज श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज