रेलवे कॉलोनी में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिटी स्टेशन की रेलवे कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का रक्तरंजित शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव पर चोट के कई निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस इस घटना को हत्या के एंगल से भी जांच रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है ।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज