भमोरा में बरेली पुलिस का तगड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधी घायल होकर गिरफ्तार

SHARE:

बरेली।जनपद बरेली में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी की वारदातों से जुड़े दो संदिग्ध रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के आसपास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही भमोरा थाना पुलिस ने 08 और 09 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

खुद को पुलिस से घिरा देख दोनों संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस तलाशी में आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, लूट से जुड़े दो मोबाइल फोन सहित कुल चार मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान जफर उर्फ जफरुद्दीन पुत्र कासिम, उम्र 24 वर्ष, निवासी वैकुंठापुर थाना भोजीपुरा , सुदामा उर्फ केशव दिवाकर पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 23 वर्ष, निवासी धनेरा थाना नवाबगंज, वर्तमान पता करमपुर चौधरी थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी है।सीओ नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!