गौवंश संरक्षण को लेकर मौलाना रजवी की बड़ी मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का आह्वान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्र और राज्य सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय को यह सम्मान मिलने से न केवल गौवंश संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज से जुड़े कई जटिल मुद्दों का समाधान भी संभव हो सकेगा।

मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इस्लामिक दृष्टिकोण से भी गाय का महत्व स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है और इसमें शिफा है, जबकि इसके विपरीत गाय के मांस के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि गाय का विषय केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज, स्वास्थ्य और किसानों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। मौलाना ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे गाय पालने को प्रोत्साहित करें, जिससे गौवंश की रक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होगा।

मौलाना रजवी ने सरकार से मांग की कि गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए एक ठोस और प्रभावी नीति बनाई जाए, ताकि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो सके और किसानों को भी इससे राहत मिल सके।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज