बरेली के मिनी बाईपास पर चला नगर निगम का बुलडोजर, हटाए गये अवैध अतिक्रमण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मिनी बाईपास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलोनीवासियों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब एक किलोमीटर के दायरे में अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू किया है।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जलभराव और अव्यवस्थित नाले की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने मिनी बाईपास की दूसरी ओर नाले के निर्माण को मंजूरी दी है।

नगर निगम द्वारा 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से नाले के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इस नाले के बन जाने से सड़क और आसपास की कॉलोनियों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

फ़ोटो में सभासद नवल मौर्या

सेवाधाम के रहने वाले एम आर युदुवंशी ने बताया कि उनके कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या थी। जिसके संबंध में नगर निगम में शिकायत की गई थी। अब नाले के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी साथ ही अवैध अतिक्रमण से भी मुक्ति मिलेगी।

 

वार्ड नंबर 55 के सभासद नवल किशोर मौर्या ने बताया कि मिनी बाईपास से किला नदी तक 1200 मीटर का नाला स्वीकृत किया गया है, साथ ही आज से इसका निर्माण भी शुरू हो गया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज