चाकू से युवक की हत्या, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे में चाकू से युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाइक चलाने के मामूली विवाद में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना 31 जनवरी की रात की है। नशे में धुत युवकों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने रविवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के भाई नौशाद सिद्दीकी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 की रात करीब साढ़े दस बजे समीर अपने दोस्त अर्स के साथ बाइक से रिठौरा कस्बे में सामान खरीदने गया था। लौटते समय नरेश किराना दुकान के पास पहुंचते ही आरिफ, जाकिर, करन सिंह और एक नाबालिग ने उसे रोक लिया। सभी आरोपी नशे की हालत में बताए गए हैं।

आरोप है कि बाइक चलाने के तरीके को लेकर पहले गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। विरोध करने पर जाकिर, करन सिंह और नाबालिग ने समीर को पकड़ लिया, जबकि आरिफ ने जान से मारने की नीयत से चाकू से उस पर कई गहरे वार किए। हमला करने के बाद आरोपी खून से लथपथ समीर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

परिजन तत्काल घायल समीर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार देर रात समीर की मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद हाफिजगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज