मॉडर्न विलेज में भाजपा किसान मोर्चा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा।मॉडर्न विलेज स्थित भाजपा किसान मोर्चा के कैंप कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की शोध प्रमुख श्रीमती रुचि कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद न केवल जनमानस को जोड़ता है, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार भी करता है।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव, जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय एडवोकेट, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद सागर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, जिला मंत्री मुकेश शर्मा, मंडल महामंत्री हरपाल मौर्य, जमुना प्रसाद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष धीरज साहू, तुला राम गंगवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज