कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उपजा प्रेस क्लब, नॉवेल्टी चौराहा के पास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की आज़ादी और राष्ट्र निर्माण से गहराई से जुड़ा हुआ है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने में कांग्रेस का योगदान ऐतिहासिक रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज नेताओं के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आज सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए मेहनत करनी होगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और जब-जब देश में कांग्रेस की सरकार रही, तब-तब हर वर्ग खुशहाल रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर यशपाल सिंह ने वर्ष 1885 से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। के. बी. त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश की आवश्यकता पड़ने पर अपनी निजी संपत्ति तक देश को समर्पित कर दी, जो इस पार्टी के त्याग और बलिदान को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन पंडित राज शर्मा ने किया।

 

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा, प्रोफेसर यशपाल सिंह, के. के. शर्मा, डॉ. हरीश गंगवार, राजीव सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि, प्रवीण मिश्रा, अनिलदेव शर्मा, सुरेंद्र सोनकर, एडवोकेट पूनम, डॉ. बीना जायसवाल, दीप, कमरुद्दीन सेफी, अमित कश्यप, मोहम्मद जकी, जोया नजमा खान, विनोद कुमार उल्फत कटेरिया, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. सरताज हुसैन नूरी, डॉ. जॉनसन, रफत आलम, मोहम्मद अकरम, जितेंद्र बाबू, मनोज कुमार घोष, महिंदर पाल, पूजा भास्कर, आशीष भाई, सतीश चंद्रा, मोबिन अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज