30वें उत्तरायणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर संगठन बैठक, जनभागीदारी पर जोर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।उत्तरायणी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित उत्तरायणी मेला-2026 की तैयारियों के क्रम में सुभाष नगर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक वी.डी. मेमोरियल स्कूल, विश्वनाथपुरम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गिरीश चंद्र पाण्डे ने की।

बैठक में संगठन मंत्री सी.बी. तिवारी ने उपस्थित सदस्यों से मेला को और अधिक भव्य, व्यवस्थित और जनोपयोगी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और परंपराओं को सहेजने का मंच है।

इस अवसर पर सह मेला प्रभारी देवेन्द्र रावत ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक शक्ति से ही मेला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय सचिव महेश पाण्डे ने कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से मेला आयोजन से जुड़ने की अपील की।

बैठक का सफल संचालन सह मेला प्रभारी गौरव मिश्रा ने किया।
इस दौरान सह मेला प्रभारी सुंदर सिंह भाकुनी, गंगा सिंह नेगी, मनोज जोशी, मोहन सिंह नेगी, योगेश सिंह घुगतयाल, अनिल उपाध्याय, राजीव गुप्ता, पूरन चंद्र जोशी, शिवम शर्मा, नरेंद्र सिंह नेगी, दामोदर लोहनी, मनोज पंत, जोहार सिंह, अंबुज खरे, नीतू मिश्रा, बसंती नेगी, दुर्गा देवी, खुशबू, मोहिनी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज