खाटू श्याम निशान पैदल यात्रा पर राजस्थान रवाना हुए श्याम प्रेमी

SHARE:

शीशगढ़।चौकी क्षेत्र बंजरिया के ग्राम राठ और खमरिया आज श्याम प्रेमी 20 दिवसीय पैदल यात्रा पर खाटू श्याम का निशान लेकर राजस्थान को रवाना हुए।निशान यात्रा पर रवाना होने से पहले श्याम प्रेमियों ने गाँव के शिव मन्दिर मे पूजा अर्चना कर बड़े बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ग्रामीणो ने पुष्प माला पहनाकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ उनको तीर्थयात्रा पर रवाना किया।निशान यात्रा मे शामिल मनोज गंगवार,अंकुश शर्मा,हिमांशु कुमार,अजय कुमार ने वताया कि यह पैदल यात्रा 20 दिनों की होगी।हमारी कामना है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले व भारत हिन्दू राष्ट्र बने। यही हमारी निशान यात्रा का संकल्प है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!