पीड़ित के पुत्र ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर वोट बनवाने की, की मांग
बहेड़ी। एक बुज़ुर्ग को कागज़ों में मृत घोषित कर उसका मतदाता सूची से नाम काट दिया गया। मतदाता सूची से नाम कटने पर बुज़ुर्ग के होश उड़ गए। इस मामले मे बुज़ुर्ग के पुत्र ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से कर वोट दोबारा बनवाने की मांग की है।
तहसील बहेड़ी के ग्राम विहारीपुर निवासी सलीम पुत्र मो0 बारी का कहना है कि उसके पिता सरफुद्दीन को बीएलओ ने कागज़ों मे मृत घोषित कर मतदाता सूची से नाम काट दिया है। बुज़ुर्ग के पुत्र का कहना है कि भाग संख्या 191, मकान संख्या 714 पर उसके पिता का वोट है ।
और पिछले लोकसभा चुनाव मे उसके पिता ने मतदान भी किया था। बुज़ुर्ग के पुत्र ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से कर पिता का वोट बनवाने और आरोपी बीएलओ पर कार्यवाही की मांग की है।
Author: newsvoxindia
Post Views: 64




