भारती चौहान बनी सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने बरेली की सक्रिय समाजवादी नेता भारती चौहान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रदेश महासचिव पद का दायित्व दिया गया है।

भारती चौहान को प्रदेश नेतृत्व में यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, संजय कश्यप, हरिओम प्रजापति और रामसेवक प्रजापति सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि भारती चौहान अपने अनुभव और सक्रियता से महिला सभा को और अधिक सशक्त बनाएंगी। संगठन ने उनके नेतृत्व में महिला वर्ग की भागीदारी बढ़ाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज