महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बांकनेर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनो पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

एटा के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोगीपुर निवासी ओमवती पत्नी हरिदास ने अपनी पुत्री विनीता की शादी दस अप्रैल 2015 को रवि पुत्र रिषीपाल निवासी बांकनेर जिला कासगंज के साथ की थी। शादी में श्रद्धा अनुसार दान दहेज दिया था।

 

शादी में कुल खर्चा 20 लाख का हुआ था। रवि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विनीता को प्रताड़ित करता रहता था। शराब और जुआ का आदी था। छह वर्ष पूर्व भी दो लाख रूपये मकान बनवाने के लिए उधार लिए थे। वो भी आज तक वापस नहीं किए। मृतका के भाई ने बताया सहावर गेट निवासी मेहताब ने गुरुवार की शाम चार बजे विनीता का शव घर में पड़ा हुआ है।

 

जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग बांकनेर गांव में आ गये। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनो ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर की है। उन्होंने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मृतका का पोस्टमार्टम करायें जाने की मांग की है।

इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया ओमवती ने अपने दामाद रवि, ससुर रिशीपाल, सास सावित्री के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर अभियोग दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही मायके पक्ष के लोगों से मारपीट किये जाने का भी जिक्र किया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का एकत्रित कर लिए हैं। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज