मासिक मूल्यांकन में अव्वल रहे शीशगढ़ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, एसएसपी ने किया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ (बरेली)।

जनपद की मासिक मूल्यांकन प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ हरेंद्र सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से एसपी सिटी मानुष पारीक एवं एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मई माह में सर्वाधिक अंक (3620.38) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर दिया गया।

एसएसपी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, टीम लीडरशिप और थाना संचालन में अत्यंत प्रभावी कार्य किया है। उनके कार्यों को बरेली पुलिस की मासिक मूल्यांकन प्रणाली में सर्वोच्च अंक देते हुए उत्कृष्ट कार्य प्रणाली का उदाहरण बताया गया है।

इस सम्मान के साथ ही एसएसपी अनुराग आर्य ने हरेंद्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी कार्यशैली को जिले के अन्य थानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रभारी निरीक्षक के सम्मानित होने की खबर फैलते ही शीशगढ़ थाना पुलिस में खुशी की लहर दौड़ गई।

हरेंद्र सिंह की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस प्रशासन निरंतर तत्पर और सजग है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज