नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस हिरासत में आरोपी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

पीलीभीत। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना थाना बरखेड़ा के गांव पचपेड़ा पुखा की है। सोमवार शाम गांव निवासी मेवाराम ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता ओमप्रकाश, जो विकासखंड बरखेड़ा के गांव उदरहा में सफाई कर्मचारी हैं, नशे की हालत में घर पहुंचे और मां शकुंतला देवी से किसी बात पर झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ओमप्रकाश ने शकुंतला देवी की बुरी तरह पिटाई कर दी।

मेवाराम ने तुरंत यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया, जहां से उन्हें पीलीभीत रेफर किया गया। पीलीभीत में भी हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को बरेली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बरखेड़ा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment