पुलिस अभिरक्षा से भागा हत्या का आरोपी प्रेमी, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

रामपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से ठीक एक दिन पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस जांच के दौरान एक बड़ा मोड़ तब आया जब मुख्य आरोपी प्रेमी सद्दाम पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

गंज थाना क्षेत्र के घेर रहमत खां निवासी निहाल की हत्या के मामले में 16 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में वांछित मुख्य आरोपी सद्दाम पुत्र साद हुसैन, निवासी धनुपुरा, थाना भोट को हिरासत में लिया था। सोमवार रात उसे साक्ष्य बरामद करने के लिए अजयपुर मार्ग पर ले जाया गया था। सद्दाम की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक निहाल का मोबाइल, सिम कार्ड और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए।

बरामदगी के दौरान अचानक सद्दाम ने मौके पर मौजूद सिपाही गजेन्द्र की पिस्टल छीन ली और फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कॉम्बिंग शुरू की। इसी दौरान सद्दाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो सद्दाम के दाहिने पैर में लगी। घायल सद्दाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपी फरमान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की सतर्कता से जहां एक फरार अपराधी को पकड़ा गया, वहीं यह मामला कानून व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment