“हैदरी दल बरेली” के नाम से बना रखा था ग्रुप, वीडियो शेयर कर कर रहे थे अभद्र टिप्पणियां,दो गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर अशांति फैलाने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन युवकों के विरुद्ध आईटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली पुलिस को 7 जून को सूचना मिली कि “Sofiyan08” और “Haideri dal Bly” नामक इंस्टाग्राम आईडी से कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए हैं। यह वीडियो सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की निजता भंग करने वाले और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नीयत से पोस्ट किए जा रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और 10 जून को प्रथम अभियुक्त मोहम्मद जैश रिजवी (23 वर्ष), निवासी असलम कॉलोनी, बरेली और शान पुत्र मोहम्मद अफरोज (20 वर्ष), निवासी मोहल्ला लोधीपुर बहेड़ी को चिन्हित कर लिया। जैश को सोमवार सुबह 8:20 बजे उसके घर से और शान को लोधीपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में जैश ने स्वीकार किया कि वह मुफ्ती खालिद के द्वारा “हैदरी दल बरेली” ग्रुप से जुड़ा था और उन्हीं के निर्देश पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर पोस्ट करता था। उसने बताया कि ग्रुप में अन्य मुस्लिम युवकों को जोड़कर धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से यह गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया चैनल्स और ग्रुप्स की निगरानी बढ़ा दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक नगर ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की सामग्री देखे तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना या साइबर सेल को दें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment