बरेली।इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा आज दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तारी देंगे। मौलाना अपने 11 साथियों के साथ दामोदर पार्क में पहुँचकर गिरफ्तारी देंगे।
मौलाना तौकीर का आरोप है कि देशभर में मुसलमानों पर लगातार जुल्म और अत्याचार हो रहा है, और इसी के विरोध में वह गिरफ्तारी देंगे।
गिरफ्तारी के एलान के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।मौलाना के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है और एहतियात के तौर पर दामोदर पार्क और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
फिलहाल मौलाना के समर्थकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
Author: newsvoxindia
Post Views: 237



