नैनीताल हाईवे के पास युवती प्रेमी संग फरार, विरोध पर परिजनों को मिली जान से मारने की धमकी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

भोजीपुरा (बरेली)। नैनीताल हाईवे के समीप एक गांव की एक युवती अपने घर से नकदी लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई। युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के परिजनों से शिकायत की, लेकिन इसके बदले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और झगड़े की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच प्रेम संबंध थे। 12 जून की रात युवती घर में रखे रुपये लेकर अचानक लापता हो गई। सुबह जब परिवार वालों ने उसे घर में नहीं पाया, तो पूरे गांव में खोजबीन की गई।

परिजन जब युवक के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली, तो युवक के परिजन नाराज़ हो गए। आरोप है कि युवक के पिता, भाई, बहनोई समेत अन्य परिजनों ने उन्हें धमकाया और मारपीट की कोशिश की।

मामले की शिकायत भोजीपुरा थाने में की गई, जहां युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि युवती और युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment