हर्षोल्लास के साथ नगर में मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुमताज अली

बहेड़ी। नगर में ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर लोग ईद पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करने पहुंचे और नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।

 

शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहाँ बहेड़ी में ईद के मौके पर नगर की कदीमी ईदगाह में सय्यद निसार मियां ने ईद की नमाज़ अदा कराई जबकि आला हज़रत ईदगाह में सय्यद नूरी मियां ने ईद की नमाज़ अदा कराई।

 

पुरानी मस्जिद में सय्यद इफ्तिखा मियां में अदा कराई,इसके साथ ही नगर की ताज मस्जिद, स्टेशन वाली रज़वी मस्जिद, क़ादरी मस्जिद, बशीरी मस्जिद, अंसारियान मस्जिद, सक़लैनी मस्जिद, नूरी मस्जिद सुनहेरी मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, मियां वाली मस्जिद, शाहजी मस्जिद, बिलाल मस्जिद, रजवी जामा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा कराई गई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआ की गई। नमाज़ अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारक बाद दी।

 

इस मौके पर एसडीएम रत्निका  श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार कोतवाल संजय तोमर, ईओ शीशी प्रभा, सैनेट्री इंस्पेक्टर अहमद हसन, जेई जल विपिन कुमार,सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज