बरेली में शिक्षा विभाग के कार्यक्रम का लोकार्पण, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

SHARE:

बरेली।

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्यक्रम का हिस्सा बने।

 

कार्यक्रम में मंत्री जेपीएस राठौर ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इसके बाद यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के इस वर्ष के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

सम्मान समारोह में एक होनहार छात्रा को स्कूटी भेंट की गई, जबकि अन्य मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और टेबलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

मंत्री जेपीएस राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और नवाचार कर रही है, ताकि हर बच्चे को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!