बैहगुल नदी किनारे जंगल में बेहोश मिला अधेड़, मृत समझ पुलिस को दी गई थी सूचना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की जंगल में मिली जिंदगी, पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर

मीरगंज। गुरुवार सुबह मीरगंज क्षेत्र के कुलछा और जुन्हाई के बीच बैहगुल नदी के जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों में काम कर रहे किसानों को एक अधेड़ व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पहले तो लोगों ने उसे मृत समझकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि वह जीवित है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।

सूचना पर शाही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। अचेत पड़े व्यक्ति की पहचान नरवीर पुत्र अनोखे लाल, निवासी सुल्तानपुर, थाना जैतिया, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कुछ असंबद्ध बातें कीं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है।

पुलिस ने उसे जलपान कराया और छाया में आराम दिलाया। प्राथमिक उपचार और आवश्यक जानकारी के बाद उसे बस का किराया देकर सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि व्यक्ति संभवतः भटक कर जंगल में आ गया था। गनीमत रही कि समय पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई और उसकी जान बच गई।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज