तहसील समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी शिकायतें, 17 में से 3 का हुआ निस्तारण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 17 शिकायतें आईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

गन्ना भुगतान का मुद्दा रहा छाया
तहसील दिवस में गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने एडीएम से शिकायत कर जल्द गन्ने का भुगतान कराए जाने की मांग की। इसके अलावा, राशन कार्ड बनवाने के लिए भी कई शिकायतें आईं।
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतों का सही और समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।

इस मौके पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अब देखना यह होगा कि इन शिकायतों के निस्तारण में प्रशासन कितना सफल होता है और लोगों की समस्याओं का समाधान होता है या नहीं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज