शहीद पंकज अरोड़ा चौक से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंज उठा पूरा शहर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में दीनदयाल पुरम स्थित शहीद पंकज अरोड़ा चौक से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह देशभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा छत्रपति शिवाजी चौक, बांके बिहारी मंदिर, स्वयंवर बारात घर, भारत माता मंदिर, झूलेलाल द्वारा होते हुए पुनः शहीद पंकज अरोड़ा चौक पर आकर सम्पन्न हुई।

यात्रा के दौरान जगह-जगह व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। मार्ग में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। हर वर्ग के नागरिकों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य
  • सांसद छत्रपाल गंगवार
  • महापौर डॉ. उमेश गौतम
  • कैंट विधायक संजीव अग्रवाल
  • महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना
  • महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे
  • समाजसेवी हर्षवर्धन आर्य, अनिल कुमार (एडवोकेट), गुलशन आनंद, श्रुति गंगवार, बंटी ठाकुर, प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, धीरेंद्र सिंह धीरू, डॉ. विमल भारद्वाज, पवन अरोड़ा, ज्ञान प्रकाश लोधी, राजीव कश्यप, शिखा मल्होत्रा, अजय मौर्या, कन्हैया राजपूत, नरेंद्र मौर्य, जयदीप चौधरी, मोहित अरोड़ा, जीपीएस पाल, सूर्यकांत मौर्य, धर्मवीर सिंह, बल्ले ठाकुर, विशाल मल्होत्रा, डॉ. विनोद पगरानी आदि।

समस्त शहरवासियों की भागीदारी ने इस तिरंगा यात्रा को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया और यह आयोजन राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण बन गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज