मासूम के साथ छेड़छाड़, हिन्दू संगठन ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक दूध विक्रेता परिवार की 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची रोज की तरह बुधवार को एक ग्राहक के घर दूध देने गई थी। आरोपी रईस अहमद ने बच्ची को जबरन बाथरूम में ले जाकर छेड़छाड़ की।

बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। घर पहुंचकर बच्ची ने परिवार को घटना की जानकारी दी। जब परिवार के लोग आरोपी से मिले तो उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, प्रेमपाल सोलंकी समेत कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज