डीपीएस बरेली के यशस्वी और स्तुति ने लहराया परचम: 99.6% अंकों के साथ बने बरेली टॉपर

SHARE:

 

बरेली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, बरेली

के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। कक्षा 12वीं के छात्र यशस्वी कुमार और स्तुति वर्मा ने 99.6% अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान और बरेली ज़ोन में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल बी. के. मिश्रा ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। परीक्षा परिणाम की खुशी में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर पल को यादगार बनाया।

टॉप करने वाले सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

*DPS BAREILLY*
(CBSE CLASS X TOPPERS)

*Top-5*

1. Shaurya Pratap Singh – 97.8%
2. Piyush Dixit – 97.6%
3. Mohd. Amaan Ansari – 97.4%
3. Sanvi Jha 97.4%
4. Mohammad Suhaan – 97%
5. Harshvardhan Jha – 96%

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!