बरेली। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होते ही गुलाब राय मोंटेसरी स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। स्कूल के छात्र केशव भाटिया ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में अपना नाम दर्ज कराया।
केशव ने इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गणित और अंग्रेज़ी जैसे विषयों में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता कन्हैया भाटिया व सुमन भाटिया और स्कूल के शिक्षकों को दिया। केशव ने खास बातचीत में बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली और केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता प्राप्त की।
केशव अपनी मां के साथ स्कूल पहुंचे, जहां शिक्षक और स्कूल प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया। स्कूल का रिजल्ट घोषित होते ही शिक्षकों ने खुशी जाहिर की और केशव की मेहनत को सराहा।
विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली ने कहा कि आजकल बहुत से छात्र हाई स्कूल के बाद स्कूल छोड़कर घर या कोचिंग से तैयारी करने लगते हैं, लेकिन स्कूल में नियमित आने से अनुशासन, मार्गदर्शन और सही दिशा मिलती है, जो सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने सभी छात्रों को 12वीं तक स्कूल से जुड़कर पढ़ाई करने की सलाह दी।
गुलाब राय मोंटेसरी स्कूल इससे पहले भी कई जिला टॉपर्स दे चुका है, और केशव भाटिया ने इस परंपरा को और मजबूत किया है।




