बरेली में कल होगा मॉक ड्रिल ,शहर से देहात तक बताये जाएंगे राहत और बचाव के तरीके

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली में गृह मंत्रालय के निर्देश पर कल बरेली ज़िले में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा । इस अभ्यास के तहत पूरे जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शाम 7 बजकर 59 मिंट से रात 10 मिनट  तक अस्थायी रूप से ब्लैक आउट रहेगा।

 

जिला प्रशासन ने कल 7 मई को होने वाले मॉक ड्रिल को तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मॉक ड्रिल इज्ज़त नगर के आईवीआरआई क्षेत्र से सायरन बजने के साथ शुरू होगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा के साथ ही राहत और बचाव के तरीकों से अवगत कराना है।

 

लोगों को यह सिखाया जाएगा कि विपरीत परिस्थितियों में शांत रहते हुए खुद को कैसे बचाएं। और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुँचें। ज़िला अधिकारी अविनाश सिंह ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखने के लिए बेहद जरूरी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज