बाढ़ से पहले सतर्क प्रशासन, जिलाधिकारी ने स्टीयरिंग ग्रुप के साथ की तैयारी बैठक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक ली और संभावित बाढ़ के दौरान बचाव व राहत कार्यों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चौकियां स्थापित कर कर्मियों की ड्यूटी लगाने, खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य विभाग को दवाएं व डॉक्टर तैयार रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गोताखोरों की तैनाती, पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम संतोष बहादुर सिंह समेत सभी उपजिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज