गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। दुनका चौकी क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला, जो 24 मार्च से लापता था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने की, और मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उनका भाई, 40 वर्षीय खेमकरन लाल, 24 मार्च को घर से निकला था और इसके बाद वह लापता हो गया।

 

 

 

परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 27 मार्च को ईश्वरी प्रसाद ने शाही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी खेमकरन की तलाश में जुटी थी।रविवार को किसी ने दुनका के गेहूं के खेत में शव पड़े होने की सूचना दी, तो परिजनों ने मौके पर जाकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, चौकी इंचार्ज रामपाल सिंह तोमर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और साक्ष्य एकत्र किए। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

पुलिस के मुताबिक, खेमकरन लाल का शव गांव बसई से करीब चार किलोमीटर दूर पाया गया। मौके से पानी की तीन बोतलें, चार प्लास्टिक के गिलास, शराब के खाली पौवे और कुछ पाउच मिले। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के साथ और भी लोग थे, जिन्होंने शराब पीने के बाद उसे किसी स्थान पर छोड़ दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिवार ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। खेमकरन लाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी जावित्री देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं और उनके पति की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज