थ्रेसर का पहिया खेत में उतरने पर दबंगो ने किसान को पीटकर किया घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। ग्राम जाफरपुर निवासी उस्मान पुत्र अकील अहमद ने बताया कि वह अपने खेत से थ्रेसर लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में थ्रेसर का पहिया फिसल कर गांव के ही निवासी इम्तियाज के खेत में चला गया। खेत में पहिया जाने से गुस्साए खेत स्वामी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दी।
विरोध करने पर उपरोक्त ने थ्रेसर स्वामी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने आए थ्रेसर स्वामी के साले भूरा को उपरोक्त ने कोई धारदार वस्तु मारकर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने  आरोपी इम्तियाज़,जुनैद,जीशान व मुमताज़ के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज