शराब के पव्वा उधार न देने पर हुई मारपीट, पुलिस से शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला। आंवला थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी के आशीष चौहान ने पुलिस को बताया मेरी देसी शराब की दुकान गांव सिहोलिया में है। जिस पर मैं सेल्समैन हूं। शाम में दुकान पर बैठा था तभी विपक्षी आया और शराब के पांच पव्वा उधार मांगने लगा। मैंने उधार देने से मना कर दिया तभी मारपीट पर उतारू हो गया और गल्ले में रखे रुपए और पांच पव्वा शराब के उठाकर ले गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज