बरेलीवासी अपनी घर की छतों पर चिड़ियों के लिए रख रहे दाना -पानी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। एक गूंज संस्था की पहल चिड़िया दाना पानी अभियान से बच्चे, पुरुष और महिलाएं जुड़ रही है और लगातार छत पर गर्मी के मौसम में चिड़िया के लिए दाना पानी रख रहे हैं। एक गूंज संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है उन्होंने कहा उन्हें खुशी है की जीव जंतुओं की रक्षा करने में और उन्हें दाना पानी रखने के लिए जागरूक किया। इस अभियान में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी खुशी-खुशी छत पर जाकर दाना पानी रख रहे हैं।
संस्था द्वारा यह अभियान गर्मी के मौसम में जीव जंतुओं की रक्षा हो सके और उन्हें इस भयंकर गर्मी में दाना पानी मिल सके इसी उद्देश्य संस्था निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान में प्रमुख रूप से रश्मि जोशी, श्वेता सिंह, मोहिनी वर्मा, युवराज, ईशा कालरा, नीतू सिंह, प्रवीण सिंह, पारस सिंह छत पर चिड़ियों के लिए दाना पानी रख रहे हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज