बस की चपेट में आने से युवक की मौत ,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए  भेजा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक बरेली से हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक युवक  सैटेलाइट बस स्टेशन पर बस की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल  हो गया , युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई ।
मृतक के भाई पवन वर्मा ने  बताया कि उनका छोटा भाई विजय कुमार वर्मा (34) शुक्रवार को हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच बरेली में सैटेलाइट बस अड्डे पर बीती रात वह  बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने  ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विजय अपने पिता की ज्वैलरी की दुकान पर काम करके उनके साथ हाथ बटाता था। मृतक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है ।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज