News Vox India
नेशनलयूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

मुलायम की सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ यूपी। डिंपल यादव फिर चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं। वह मुलायम की सीट मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। मुलायम के निधन से यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग है।डिंपल सियासी दंगल में 3 साल बाद वापसी कर रहीं हैं। 2019 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। तब से वह सीधे तौर पर राजनीति में नहीं उतरीं।

Advertisement

 

 

2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कौशांबी समेत कुछ सीटों पर प्रचार किया था। 44 साल की डिंपल 5वीं बार चुनाव लड़ेंगी। मैनपुरी सपा की पारिवारिक सीट है। 1996 में यहां मुलायम सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा था। तब से इस सीट पर सपा का कब्जा है। तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव ने भी अपनी सियासी पारी की शुरुआत इसी सीट पर जीत से की थी। मुलायम के निधन के बाद इस सीट पर तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव का नाम भी चल रहा था। हालांकि, अखिलेश ने डिंपल के नाम पर आखिरी मुहर लगाई है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मुलायम की सीट यानी उनकी विरासत पर डिंपल के उतारने के गहरे सियासी मायने भी हैं। डिंपल अब फिर सक्रिय राजनीति में आएंगी।

Related posts

सोशल मीडिया पर नेता जी का धुंआधार प्रचार: सपा नेताओं ने लोकसभा सीट के लिए पेश कर दी अपनी दावेदारी , पढ़े यह खबर,

newsvoxindia

धर्मपरिवर्तन करके शादी करवाने की महिलाओं ने रखा करबाचौथ का व्रत,

newsvoxindia

उत्तराखंड से बालकृष्ण के जन्मदिन पर देखिये यह लाइव , कार्यक्रम में सीएम धामी भी मौजूद,

newsvoxindia

Leave a Comment