नुपुर शर्मा को सुप्रीम कौर्ट की फटकार – कहा देश से माफ़ी मांगे,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:



भाजपा की पूर्व प्रवक्ता और वर्तमान में सबसे ज्यादा ट्रेंड पर चल रही नुपुर शर्मा  क मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है.
जिस तरह से उन्‍होंने (नूपुर शर्मा) देशभर में भावनाएं भड़काई हैं. जो कुछ हो रहा है उसके लिए सिर्फ यह महिला जिम्‍मेदार है।’ शुक्रवार को नूपुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें बुरी तरह लताड़ा। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि नूपुर शर्मा को ‘पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।’ जस्टिस जे.बी. पारदीवाला ने कहा कि ने कहा कि उदयपुर की घटना के लिए भी नूपुर शर्मा का बयान ही जिम्‍मेदार है। नूपुर के समर्थन में पोस्‍ट के चलते मंगलवार को उदयपुर में दो मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू दर्जी कन्‍हैयालाल का सिर कलम कर दिया था। SC की वेकेशन बेंच ने शुक्रवार को नूपुर के साथ-साथ दिल्‍ली पुलिस को भी कड़ी फटकार लगाई। एक वक्‍त नूपुर के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि अगर अदालत की यह राय है तो हर नागरिक को बोलने का अधिकार नहीं रह जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज